धार्मिक भेदभाव
प. बंगाल में धार्मिक भेदभाव
बंगाल में धार्मिक तुष्टिकरण:-
आज प. बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लिये गए निर्णय कि 1 अक्टूबर को दुर्गा मूर्ति विसर्जन को आगे बढाने का निर्णय लिया है क्योंकि उस दिन मुहर्रम भी है। मुझे ये बात समझ नही आती की ममता जी आखिर क्या दिखाना चाहती है जबकि गत वर्ष लिए गए ऐसे ही निर्णय पर उन्हें न्यायालय की फटकार सुननी पड़ी थी मगर ये तो हद ही हो गई कि आप इस बात को नकार कर अपनी मर्ज़ी चला रही हैं। अरे भाई आप दोनों उत्सवों का मार्ग भी तो बदल सकते है या कोई इस मार्ग जिससे दोनों पक्ष बिना किसी बढ़ा के अपने त्यौहार मना सकें। मै उन्हें न्यायालय द्वारा कही गयी बात याद दिलाना चाहूँगा की यदि कोई राष्ट्रीय पर्व और मुहर्रम जैसे पर्व एक साथ होते तो वे क्या करती। ज़रा सोच समझकर निर्णय ले आप एक महत्वपूर्ण पद पर आसीन हैं।
Comments
Post a Comment