Posts

Showing posts from August, 2017

धार्मिक भेदभाव

              प. बंगाल में धार्मिक भेदभाव बंगाल में धार्मिक तुष्टिकरण:- आज प. बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा लिये गए निर्णय कि 1 अक्टूबर को दुर्गा मूर्ति विसर्जन को आगे बढाने का निर्णय लिया है क्योंकि उस दिन मुहर्रम भी है। मुझे ये बात समझ नही आती की ममता जी आखिर क्या दिखाना चाहती है जबकि गत वर्ष लिए गए ऐसे ही निर्णय पर उन्हें न्यायालय की फटकार सुननी पड़ी थी मगर ये तो हद ही हो गई कि आप इस बात को नकार कर अपनी मर्ज़ी चला रही हैं। अरे भाई आप दोनों उत्सवों का मार्ग भी तो बदल सकते है या कोई इस मार्ग जिससे दोनों पक्ष बिना किसी बढ़ा के अपने त्यौहार मना सकें। मै उन्हें न्यायालय द्वारा कही गयी बात याद दिलाना चाहूँगा की यदि कोई राष्ट्रीय पर्व और मुहर्रम जैसे पर्व एक साथ होते तो वे क्या करती। ज़रा सोच समझकर निर्णय ले आप एक महत्वपूर्ण पद पर आसीन हैं।

ऐतिहासिक निर्णय

तीन तलाक़ पर सर्वोच्च न्यायालय का ऐतिहासिक निर्णय आज सुबह से ही मन में काफी जिज्ञासा थी कि इस मसले पर न्यायालय का क्या निर्णय होगा। मगर शाम होते होते खबर मिली तो मन प्रसन्न हो गया कि न्यायालय ने तीन तलाक़ को अवैध माना। वाकई यह बहुत ही बड़ा निर्णय है जो हमारी अल्पसंख्यक बहनों को काफ़ी ख़ुशी देगा। यह उन्हें अधिकार देगा की वे अपने हक़ की लड़ाई लड़े। इस निर्णय के लिये प्रयासरत सभी लोगों को बधाई एवम् सर्वोच्च न्यायालय के इस महत्वपूर्ण निर्णय का ससम्मान स्वागत।